देश

दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

Air Vistara Flight News: विस्तारा एयरलाइन की दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट में सोमवार (9 जनवरी) शाम तकनीकी खराबी आ गई. जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi IGI Airport) पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई. डीजीसीए (DGCA) ने कहा कि हाइड्रोलिक विफलता के कारण दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरने वाली एयर विस्तारा की यूके-781 उड़ान के लिए पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई थी.

हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने की वजह से विमान उड़ान भरने के बाद वापस लौट आया. यह घटना शाम 7.53 मिनट पर हुई. फ्लाइट UK-781 की 8.19 मिनट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई. सूत्रों के मुताबिक, विमान में 140 यात्री सवार थे

Read more:Raigarh News:नगर कोतवाल का दिखा कोमल-हृदय, रोड पर घूम रही बुजुर्ग महिला को पहुंचाये उनके घर

विमानों में खराबी के मामले बढ़े

Air Vistara Flight News: हाल ही में विमानों में खराबी के कई मामले सामने आए हैं. बीती 4 जनवरी को एअर इंडिया की दिल्ली-पेरिस फ्लाइट में हवा में खराबी का पता चलने पर उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लाया गया था. अधिकारियों ने कहा था कि पेरिस जा रहे एअर इंडिया के एक विमान को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा, क्योंकि उसमें बीच हवा में एक ”तकनीकी खराबी” पैदा हो गई थी.

Related Articles

Back to top button