बिलासपुर-दिल्ली सहित कई ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव,जल्द ही चलेगी कुछ और नयी ट्रेनें – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

बिलासपुर-दिल्ली सहित कई ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव,जल्द ही चलेगी कुछ और नयी ट्रेनें

रायपुर  कोरोना संकट में चलायी जा रही राजधानी स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग बदली गयी है। रेलवे ने इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया है। बिलासपुर-राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की टाइमिंग भी बदली गयी है। जानकारी के मुताबिक रेलवे ने बिलासपुर के अलावे मुंबई राजधानी स्पेशल, चेन्नई राजधानी स्पेशल, सिकंदराबाद राजधानी स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया है।

Mumbai Central- New Delhi Rajdhani Special train (02951) की टाइमिंग में बदलाव हुआ है। ये ट्रेन अब दो जुलाई से 17.30 पर चलेगी और 08.50 पर नई दिल्ली पहुंचेगी। New Delhi- Mumbai Central Rajdhani Special train (02952) अब दो जुलाई से 5 बजे चलेगी और 08.40 पर मुंबई स्टेशन पहुंचेगी। वहीं New Delhi- BilaspurRajdhani Special train (02442) अब 4 जुलाई से 3 बजकर 45 मिनट पर चलेगी और 12.00 बजे बिलासपुर पहुचेगी। Bilaspur-New Delhi Rajdhani Special train (02441) 6 जुलाई से 2 बजे चलेगी और नई दिल्ली स्टेशन 10.50 पर पहुंचेगी।

रेलवे जल्द ही चलाएगा कुछ और ट्रेनें 

भारतीय रेलवे (Indian Railways) जल्द ही कुछ और स्पेशल ट्रेनों के साथ नियमित ट्रेनें टाइमटेबल (timetable) के मुताबिक चलाना शुरू कर सकता है. इस बारे में रेलवे की ओर से जानकारी दी गई. रेलवे के मुताबिक हालात का आंकलन के बाद जुलाई से कुछ और स्पेशल गाड़ियों को चलाने का ऐलान किया जा सकता है. रेलवे ने कहा कि भविष्य में हालात को देखते हुए रेगुलर गाड़ियां चलाई जाएंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button