Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
देश

नए साल में प्रदेश सरकार का तोहफा..पढ़े पूरी खबर

7th Pay Latest News : जयपुर। नए साल की शुरूआत हो चुकी है। वहीं इसी बीच सरकारी कर्मचारियों के बडी खबर सामने आई है। कई प्रदेशों की सरकार ने एक बार फिर डीए और वेतन मानदेय में बढ़ोतरी की है। नए साल के पहले त्रिपुरा, ओडिसा जैसे राज्यों ने महंगाई भत्ते में पहले ही इजाफा कर दिया है। इसी बीच राजस्थान सरकार ने एक बार फिर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को नए साल का तोहफा दिया हैं। 2023 में संविदा कर्मचारियों की आय में वृद्धि देखी जाएगी। इसके साथ ही उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। सीएम द्वारा मानदेय में वृद्धि के संबंध में घोषणा की गई थी। जिसके प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

गहलोत सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत राज्य में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के वेतन और मानदेय में 5 फीसद की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। 1 नवंबर 2022 से कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इससे वृद्धि के कारण राज्य शासन पर 4.10 करोड रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कर्मचारियों को 2 महीने के एरियर का भुगतान किया जाएगा।

Read more:CG: भीषण सड़क हादसा, एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की मौत

इससे पहले गहलोत सरकार द्वारा बीते वर्ष मनरेगा मजदूरों के कार्य दिवस को 100 से बढ़ाकर 125 दिन किए जाने की घोषणा की गई थी। वही अब इस वृद्धि से मनरेगा कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिलेगा। बता दे कि मनरेगा में काम करने वाले कर्मचारी मजदूरों को ₹220 की मजदूरी मिलती थी। मानदेय में वृद्धि के बाद उनके मेहनत आने ₹231 हो जाएंगे। हर दिन उनके वेतन में 11 रूपए का इजाफा देखने को मिलेगा।

7th Pay Latest News: आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि राजस्थान की गहलोत सरकार द्वारा वर्ष 2022 23 के बजट में प्रदेश में कार्यरत मानदेय कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि के संबंध में बड़ी घोषणा की गई थी। वहीं इस साल समाप्त होने से पूर्व कर्मचारियों के वेतन में 5 फीसद की वृद्धि को मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button