महिलाओं के लिए रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, जारी की नई गाइडलाइन

e train: महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए भारतीय रेलवे समय-समय पर कदम उठाता रहता है। ऐसे में ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं और महिला हैं तो रेलवे की ओर से नई गाइडलाइन जारी की गई है, जिसमें महिलाओं को बड़ा फायदा मिलेगा। रेलवे की ओर से सीनियर सिटीजन्स समेत कई वर्ग के लिए नियम बनाए गए हैं।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिए निर्देश
महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए रेलवे समय-समय पर नए नियम बनाता है। इंडियन रेलवे ने रेलवा सुक्षा बल के अधिकारियों से पिछले साल के दौरान महिलाओं के खिलाफ हुई अपराध की घटनाओं का डेटाबेस बनाने के दिशा निर्देश जारी किए हैं।
Read more:भारत सरकार का बड़ा फैसला, E-Sports को मिली आधिकारिक मान्यता
रेलवे अधिकारियों ने महिला कोच पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही अन्य कोच में सफर कर रही महिलाओं की सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा। संदिग्धों पर नजर खना और इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर लगातार दौरा किया जाएगा।
e train: स्टेशनों के यार्ड या गड्ढों या आस-पास के रेलवे क्षेत्र को गैर जरूरी वनस्पतियों से साफ रखना चाहिए जो असामाजिक तत्वों के छिपने के लिए कवर प्रदान कर सकते हैं। इसके अलावा सीसीटीवी फीडिंग की हर समय कंट्रोल रूम में निगरानी रखी जानी चाहिए।



