मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा आम जनता के लिए, हर वर्गों के लिए योजनाएं बनाई गई हैं – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा आम जनता के लिए, हर वर्गों के लिए योजनाएं बनाई गई हैं

भेंट-मुलाकात : बेमेतरा विधानसभा, ग्राम-कठिया (रांका)

रायपुर, 28 दिसम्बर 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेलमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

भेंट-मुलाकात : बेमेतरा विधानसभा, ग्राम-कठिया (रांका)

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा आम जनता के लिए, हर वर्गों के लिए योजनाएं बनाई गई हैं।

गौ-वंश के संरक्षण के लिए भी योजना बनाई गई है। किसान, आदिवासी तबके के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि योजनाओं का निर्माण भी इसी को ध्यान रखकर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी वर्गों के लोगों को भरपेट भोजन का अधिकार मिल सके इसलिए सर्वभौम पीडीएस योजना बनाई गई है।

हमारा पहला काम ऋण माफी का था, जिसमें 19 लाख किसानों का ऋण माफ हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अन्नदाता किसान के साथ है। हमारी सरकार ने किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाई, इसकी चौथी किस्त 31 मार्च को मिलेगी।

मुख्यमंत्री के साथ मंच में विधायक श्री आशीष छाबड़ा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button