*✍️SBI में निकलने वाली हैं 2000 नौकरियां, 25 हजार रुपये तक होगी सैलरी पढ़ें पूरी खबर✍️* – RGH NEWS
देश

*✍️SBI में निकलने वाली हैं 2000 नौकरियां, 25 हजार रुपये तक होगी सैलरी पढ़ें पूरी खबर✍️*

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्रुप ने फैसला किया है कि वह अगले 6 महीनों में 2000 जूनियर से मिडिल लेवल तक के एग्जिक्युटिव्स की हायरिंग (Jobs in SBI) करेगा। बैंक के इस प्लान के बारे में जानने वाले दो लोगों ने बताया कि यह सब बैंक इसलिए कर रहा है, ताकि बैंक ग्रामीण इलाकों में अच्छी ग्रोथ कर सके और अपने उन बिजनेस को बढ़ा सके, जिसके लिए वह ग्राहकों से पैसे चार्ज करता है। कोविड-19 की वजह से आमदनी में कमी होने के चलते बैंक ने ये फैसला किया है।

ये भर्तियां सेल्स और कॉल सेंटर में होंगी, ताकि कंपनी के क्रेडिट कार्ड बिजनेस को बढ़ाया जा सके। इसके लिए ग्रामीण और एग्रिकल्चर के क्षेत्र के अनुभवी लोगों को नौकरी दी जाएगी। बैंक ने फाइनेंशियल इक्लूजन पर फोकस करने के लिए एक अलग से वर्टिकल भी बनाया है, जिसके लिए करीब 400 लोगों की भर्ती की जाएगी। बता दें कि एसबीआई कार्ड्स कुछ महीने पहले ही शेयर बाजार में लिस्ट हुआ है, जो अब अपना बिजनेस बढ़ाने की सोच रहा है। सिर्फ सेल्स और कॉल सेंटर में करीब 1500 लोगों की भर्ती की जाएगी।

 

हायर किए गए लोगों में कुछ जूनियर कर्मचारी होंगे तो कुछ मिडिल लेवल के होंगे। इन्हें 15 हजार से लेकर 25 हजार तक की सैलरी दी जाएगी। पिछले साल भी एसबीआई ने 2000 ऑफिसर और करीब 8000 क्लर्क की भर्ती की थी। एसबीआई ने कहा है कि वह सर्विस क्वालिटी और बैंकिंग सर्विस की उपलब्धता को और बेहतर बनाएगी, जिसके लिए 68000 कस्टमर प्वाइंट का इस्तेमाल किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button