RGHNEWS ब्रेकिंग :-2 मंत्रियों को बनाया गया सरकार का अधिकृत प्रवक्ता,राज्य शासन ने जारी किया आदेश – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

RGHNEWS ब्रेकिंग :-2 मंत्रियों को बनाया गया सरकार का अधिकृत प्रवक्ता,राज्य शासन ने जारी किया आदेश

RGH NEWS रायपुर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकृत प्रवक्ता होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन दोनों मंत्रियों को राज्य सरकार का पक्ष रखने के लिए अधिकृत किया है। इससे पहले भी कैबिनेट सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर राज्य सरकार का पक्ष इन्ही दोनों मंत्रियों की तरफ से रखा जाता था। मीडिया की तरफ से लगातार इस बाबत मांग भी हो रही थी, कुछ मंत्रियों को राज्य सरकार का पक्ष रखने के लिए अधिकृत किया जाये, लिहाजा सरकार ने दो मंत्रियों को इसकी जिम्मेदारी दी है।

 

दरअसल मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में सरकार के अधिकृत प्रवक्ताओं की नियुक्ति होती है, हालांकि छत्तीसगढ़ में कभी इस तरह की स्थिति नहीं रही, हालांकि भाजपा शासनकाल में भी इस तरह से तीन मंत्रियों को सरकार का पक्ष रखने के लिए अधिकृत किया गया था, लेकिन वो ज्यादा प्रभावी नहीं हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button