आज से अनलॉक 2.0 की शुरुआत,जानें मिलेगी किस तरह की छूट, कहां है सख्ती? पढ़ें पूरी खबर – RGH NEWS
देश

आज से अनलॉक 2.0 की शुरुआत,जानें मिलेगी किस तरह की छूट, कहां है सख्ती? पढ़ें पूरी खबर

RGH NEWS ने अनलॉक-2.0 की गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. अनलॉक 2.0 1 जुलाई 2020 से शुरू हो रहा है जिसमें कि सरकार ने पहले से प्रतिबंधित गतिविधियों और कंटेनमेंट जोन (Containment Zones) में जारी प्रतिबंधों को छोड़कर सभी तरह की गतिविधियों को मंजूरी दे दी है. हालांकि अनलॉक के दूसरे चरण के बाद भी मास्क पहनना, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा. अनलॉक के दूसरे चरण में रात में लगने वाले देशव्यापी कर्फ्यू का समय भी बदल दिया गया है. 1 जुलाई से रात्रि कर्फ्यू रात 10 बजे से शुरू होगा और सुबह 5 बजे खत्म होगा.

सरकार द्वारा जारी किए गए  आदेश के अनुसार कंटेनमेंट जोन के अलावा बाकी जगहों पर आगे बताए गए कार्यों को छोड़कर सभी गतिविधियों की मंजूरी दे दी है. सभी जगहों पर 31 जुलाई 2020 तक स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग जारी रहेगी और इसे बढ़ावा दिया जाएगा.  सभी तरह की अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा पर प्रतिबंध जारी रहेगा. मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी. सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थियेटर, बार, ऑडिटोरियम, एसेंबली हॉल और ऐसी सभी जगहें बंद रहेंगी. सभी तरह के सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन पूरी तरह से बंद रहेंगे.

सरकार की ओर से बताया गया है कि इन सभी गतिविधियों को शुरू करने के संबंध में अलग से गाइडलाइन जारी की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर मानक संचालन प्रक्रिया भी जारी की जाएगी जिससे कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित की जा सके.

ये चीज़ें अब भी बंद रहेंगी…

• स्कूल-कॉलेज 31 जुलाई तक बंद ही रहेंगे. आगे का फैसला राज्य सरकारों से विमर्श के बाद होगा.

• मेट्रो रेल

• सिनेमा हॉल्स

• जिम

• स्वीमिंग पूल

• एंटरटेनमेंट पार्क

• थिएटर

• बार

• ऑडिटोरियम

• असेंबली हॉल

इसके अलावा कम से कम लोगों को बाहर निकलने की इजाजत दी गई है. इसके अलावा कंटेनमेंट जोन में टेस्टिंग को बढ़ाया जाएगा. बता दें कि इससे पहले अनलॉक 1 में धार्मिक स्थल, मॉल वगैरह को खुलने की अनुमति दे दी गई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button