छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
जब बैरिकेड तोड़ कलेक्टर ऑफिस में घुसे 50 गांव के ग्रामीण, फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ जबरन कलेक्टर कार्यालय में घुस गई. इस दौरान सुरक्षा में खड़े पुलिसकर्मियों ने भीड़ को रोकने की काफी कोशिश की पर कोई सुनने को तैयार नहीं था. आक्रोशित भीड़ के सामने पुलिस बेबश और लाचार दिखी. इसके साथ ही सैकड़ों लोगों की भीड़ ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और शोर मचाते हुए डीएम ऑफिस में घुस गए. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर बहुत तेजी से वायरस हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक, मामला छत्तीसगढ़ के बीजापुर स्थित डीएम ऑफिस का है. दरअसल, लगभग 50 गांव के निवासी अपनी मांगों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे. कहा जा रहा है कि अपनी मांगों को लेकर चेरपाल गांव से 25 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करने के बाद ये लोग डीएम कार्यालय के पास पहुंच थे.



