नए साल से पहले सोना खरीदने का अच्छा मौका, सोने में आई गिरावट – RGH NEWS
बिजनेस

नए साल से पहले सोना खरीदने का अच्छा मौका, सोने में आई गिरावट

gold rate:वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी का रुख होने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 372 रुपये गिरकर 54,853 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है. HDFC सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 55,225 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. हालांकि, चांदी की कीमत 15 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 69,273 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई

 सोने में आई में गिरावट
HDFC सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि दिल्ली में सोने 24 कैरेट की हाजिर कीमत 372 रुपये की गिरावट के साथ 54,853 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,797.8 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. वहीं, चांदी की कीमत 23.74 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही है.

Read more:RBI ने किया ऐलान, 1 जनवरी से बदलेगा बैंक से जुड़ा ये बड़ा नियम 

फ्यूचर्स ट्रेड में सोने की कीमतें शुक्रवार को 93 रुपये बढ़कर 54,614 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, फरवरी डिलीवरी के लिए कॉन्ट्रैक्ट्स 93 रुपये या 0.17 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 54,614 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे थे. यह 14,041 लोट्स के बिजनेस टर्नओवर के लिए है.

gold rate:आपको बता दें कि सोने को लेकर भारतीयों का आकर्षण दुनिया भर में प्रसिद्ध है. यहां तक की पूरी दुनिया के गोल्ड के कारोबार और भारत के आयात बिल पर भी इस आकर्षण का सीधा असर देखने को मिलता है. बता दें कि भारत दुनिया में सबसे अधिक सोने की खपत वाले देशों में दूसरे स्थान पर है.

Related Articles

Back to top button