शेयर बाजार में लगातार 5वें दिन गिरावट जारी

Share market:भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के 5वें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार 23 दिसंबर को गिरावट देखने को मिली। बाजार में लगातार चौथे दिन यह गिरावट आई है। सेंसेक्स 980 अंक टूटकर 59,845 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 320 अंक गिरकर 17,806 के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में गिरावट रही।
PSU बैंक सेक्टर में 6.06% की गिरावट
NSE के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। PSU बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 6.06% की गिरावट रही। इसके बाद मीडिया में 4.99%, मेटल में 4.47%, रियल्टी में 3.45% और ऑटो सेक्टर में 2.54% की गिरावट आई है। वहीं बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, IT, प्राइवेट बैंक और फार्मा सेक्टर में भी गिरावट देखने को मिली।
Read more:5 हजार करोड़ के करीब पहुंचा अवतार-2 का कलेक्शन
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिटेल रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘दुनिया भर में कोविड मामलों में बढ़ोतरी ने निवेशकों को डरा दिया है। इस कारण मार्केट में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी की आज गैप डाउन ओपनिंग हुई थी और ये 18000 के लेवल से नीचे चला गया। निफ्टी मिडकैप 100 में 4% और स्मॉलकैप 100 में 5% की गिरावट आई है
Share market:PSU बैंकों, मेटल, ऑयल एंड गैस और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई है। बाजार में और कमजोरी आ सकती है। एंटरटेनमेंट, होटल, ट्रैवल जैसे सेक्टर में गिरावट देखने को मिलेगी, क्योंकि सरकार ने कई एहतियाती उपाय उठाने शुरू कर दिए हैं।



