टेक्नोलोजी
जियो ने लॉन्च किया अपना न्यू ईयर प्लान

jio fiber new:रिलायंस जियो ने क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर अपने हैप्पी न्यू ईयर प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिए हैं। इनमें 2023, 2999, 2879 और 2545 रुपए के प्लान शामिल हैं। इसके अलावा अन्य रीचार्ज प्लान भी अपडेट किए हैं। इन प्लान में अनलिमिटेड लोकल-नेशनल फ्री कॉलिग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा दी जा रही है।
पिछले दिनों कंपनी ने अपने सभी प्लान से डिज़नी+हॉट स्टार के सब्सक्रिप्शन हटा दिए थे। कंपनी अपने यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के जियो सिक्योरिटी, जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का सब्सक्रिब्शन दे रही है।
Read more:1 January से बदल जाएंगे, गूगल क्रोम के ये 3 नियम
कंपनी इन सभी प्लान में 5G हाई स्पीड डेटा की सुविधा भी ऑफर कर रही है। लेकिन, ये 5G डेटा केवल उन्हीं कस्टमर्स को मिलेगा जहां जियो की 5G सर्विस लॉन्च हो चुकी है


