5 हजार करोड़ के करीब पहुंचा अवतार-2 का कलेक्शन – RGH NEWS
मनोरंजन

5 हजार करोड़ के करीब पहुंचा अवतार-2 का कलेक्शन

Avtar 2 full:अवतार द वे ऑफ वाटर ने पहले हफ्ते में पूरी दुनियाभर में 600 मिलियन यानी करीब पांच हजार करोड़ का बिजनेस कर लिया है। भारत में फिल्म शानदार कमाई कर रही है। फर्स्ट वीक में फिल्म ने 193.60 करोड़ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। पहले हफ्ते में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ये दूसरी हॉलीवुड फिल्म बन गई है। 260.40 करोड़ के साथ एवेंजर्स एंडगेम अभी भी पहले नंबर पर है

बेस्ट कलेक्शन वाली दूसरी हॉलीवुड फिल्म बनी

पहले वीक में अवतार 2 ने 193.60 करोड़ का टोटल कलेक्शन करके एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर, स्पाइटर मैन नो वे होम और डॉ. स्ट्रेंज- इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस जैसी फिल्मों के पहले हफ्ते की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। अवतार 2 के आगे अब सिर्फ एवेंजर्स एंडगेम है जिसने पहले हफ्ते में पूरे इंडिया में 260.40 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Read more:कास्टिंग काउच पर उर्फी जावेद ने किया, सनसनीखेज खुलासा 

अवतार 2 ने सिर्फ हॉलीवुड फिल्मों को ही नहीं बल्कि 2022 में रिलीज हुई कई बॉलीवुड फिल्मों के लाइफ टाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इसने गंगूबाई काठियावाड़ी, भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों के टोटल कलेक्शन को रिलीज के पहले हफ्ते में ही पीछे छोड़ दिया है। इसके आगे बस ब्रह्मास्त्र, द कश्मीर फाइल्स और दृश्यम 2 जैसी फिल्में हैं।

Avtar 2 full:बता दें कि अवतार 2 16 दिसंबर को रिलीज हुई है। देश के चुनिंदा शहरों में फिल्म का पहला शो 16 दिसंबर को मिडनाइट 12 बजे से शुरू हो गया था। करीब दो हजार करोड़ में बनी इस फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स, वीएफएक्स और बैकग्राउंड स्कोर की काफी तारीफ सुनने को मिल रही है।

Related Articles

Back to top button