RBI ने किया ऐलान, 1 जनवरी से बदलेगा बैंक से जुड़ा ये बड़ा नियम – RGH NEWS
बिजनेस

RBI ने किया ऐलान, 1 जनवरी से बदलेगा बैंक से जुड़ा ये बड़ा नियम

bank lockers:बैंक लॉकर को लेकर नए साल के पहले दिन से नए नियम लागू हो रहे हैं. अगर आप भी बैंक के लॉकर में सामान रखते हैं या रखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. आरबीआई के नियम के अनुसार, 1 जनवरी 2023 से रिजर्व बैंक लॉकर से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा. बैंक ग्राहकों को इस नियम से बड़ा फायदा होगा.

इस नियम के अनुसार, अगर लॉकर में रखे सामान को किसी तरह का नुकसान पहुंचता है तो बैंक को इसकी भरपाई करनी होगी. इतना ही नहीं, ग्राहकों को 31 दिसंबर तक के लिए एक एग्रीमेंट साइन करना होगा, जिसमें लॉकर के बारे में सभी जानकारियां दी जाएगी. इससे बैंक ग्राहक अपने जरूरी सामानों को लेकर हमेशा अपडेट रहेंगे.

Read more:इन राज्यों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने किया ये बड़ा ऐलान 

लॉकर एग्रीमेंट होगा जरूरी 

नए साल यानी 1 जनवरी 2023 से पहले लॉकर रखने वालों को एग्रीमेंट बनवाना होगा, और इसके लिए उनका पात्र होना भी जरूरी है. लॉकर एग्रीमेंट करवाने के लिए ग्राहकों को बैंकों की तरफ से मैसेज भी भेजे जा रहे हैं. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने भी अपने ग्राहकों को अलर्ट भेज रहे हैं, जिसमें लिखा है, ‘RBI गाइडलाइंस के अनुसार न्यू लॉकर एग्रीमेंट 31 दिसंबर 2022 से पहले एक्जीक्यूट किया जाना है.

bank lockers:RBI के नए नियमों के अनुसार, अब ग्राहकों को बड़ा फायदा मिलेगा. दरअसल, बैंक की लापरवाही के चलते अगर लॉकर में रखे सामन को नुकसान पहुंचता है तो बैंक को भुगतान करना होगा. यानी अब नए नियम के अनुसार, बैंक की जिम्मेदारी बढ़ गई है.

 

Related Articles

Back to top button