आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा


Sanya Malhotra:फिल्म एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. अब एक बार फिर उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं.
तस्वीरों सान्या मल्होत्रा का बेहद बोल्ड अंदाज़ देखने को मिल रहा है. सान्या लाल रंग की आउटफिट में इंटरनेट का पारा बढ़ाती नज़र आ रही हैं
Read more:कोरोना के मामलो को देखते हुए ताजमहल कोविड अलर्ट पर,बिना टेस्टिंग के पर्यटकों की एंट्री बंद

आपको बता दें कि सान्या मल्होत्रा ने साल 2016 में आई फिल्म दंगल से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था
दंगल में सान्या ने आमिर खान की बेटी का रोल निभाया था. फिल्म में उनके बबीता कुमारी के किरदार को काफी पसंद किया गया था.

हाल ही में उनकी फिल्म हिट द फर्स्ट केस आई थी. इस फिल्म में सान्या राजकुमार राव के साथ दिखाई दी थी
सान्या की आने वाली फिल्मों में कथल, सैम बहादुर और जवान जैसी फिल्में शामिल हैं.

Sanya Malhotra:सान्या मल्होत्रा एक्ट्रेस के साथ साथ एक फिटनेस फ्रीक भी हैं. वो अक्सर अपनी वर्कआउट वीडियोज़ भी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं.



