कोरोना के मामलो को देखते हुए ताजमहल कोविड अलर्ट पर,बिना टेस्टिंग के पर्यटकों की एंट्री बंद – RGH NEWS
देश

कोरोना के मामलो को देखते हुए ताजमहल कोविड अलर्ट पर,बिना टेस्टिंग के पर्यटकों की एंट्री बंद

No Entry For Tourists in Taj Mahal : नई दिल्ली। चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार ओमिक्रोन के सब वैरिएंट बीएफ.7 और बीएफ.12 के मामले भारत में भी पाए जाने के बाद भय का माहौल है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार भी अलर्ट हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद गुरुवार को कोरोना को लेकर एक रिव्यू मीटिंग करने जा रहे हैं। हाई लेवल मीटिंग के दौरान पीएम मोदी कोरोना से संबंधित तैयारियों को लेकर बात करेंगे।

read more:3 पत्नियों के पति ने अपनी प्रेमिका को उतारा मौत के घाट,जाने क्या थी वजह

सरकार ने संक्रमण को रोकने के लिए विदेश से आने वाले यात्रियों को लेकर खास दिशा-निर्देश दिए हैं। देश भर के एयरपोर्ट्स पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने ओमिक्रोन के नए वैरिएंट से संक्रमण को लेकर लोगों को सलाह देते हुए कहा है कि इससे घबराने की कोई बात नहीं है। लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क लगाने की सलाह दी गई है।

मास्क इस्तेमाल करने की सलाह

भारत में इस वक्त सार्वजनिक समारोहों या पर्यटन स्थलों के लिए कोई कोविड-19 प्रोटोकॉल लागू नहीं है। जून में केंद्र की एडवाइजरी के बाद किसी भी राज्य में मास्क अनिवार्य नहीं है। एडवाइजरी में राज्यों को मास्क के इस्तेमाल पर निर्णय लेने के लिए कहा गया था। फिलहाल एयरपोर्ट पर भी मास्क अनिवार्य नहीं है, लेकिन नवंबर में भेजी एडवाइजरी में सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने की सलाह दी गई थी।

ताजमहल में बिना टेस्टिंग के पर्यटकों को एंट्री नहीं 
No Entry For Tourists in Taj Mahal: वहीं सरकार और प्रशासन ने कोरोना के प्रलय को देखते हुए एक निर्णय लिया है। आगरा में प्रतिदिन हजारों लाखों पर्यटक ताजमहल का दीदार करने आते हैं ऐसे में सरकार ने ताजमहल को भी अलर्ट मोड पर डाल दिया है। अब से ताजमहल में बिना टेस्टिंग के पर्यटकों को एंट्री नहीं होगी। विदेशों से आने वाले पर्यटकों को पहले अपनी पूरी जांच करानी होगी। इससे साफ जाहिर होता है​ कि सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button