तनाव से हैं परेशान, तो अपनाये ये योगा टिप्स – RGH NEWS
स्वास्थ्य

तनाव से हैं परेशान, तो अपनाये ये योगा टिप्स

yoga tips:अगर हम आत्मिक संतुष्टि और शांति पाना चाहते हैं, तो हमें ध्यान और आध्यात्मिक अभ्यास जैसे तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए. योग और अन्य सचेतन गतिविधियों से हमारा माइंड तो स्ट्रॉन्ग बनता ही है. इसके साथ ही, हमारा मन भी शांत रहता है. जब हमारा मन शांत रहता है, तो हम कोई भी फैसला ठीक से कर पाते हैं. अक्षर योग संस्थान के संस्थापक हिमालयन सिद्धा अक्षर का कहना है कि योग करने से हमारा दिमाग मजबूत होता. इसके साथ ही, हम अध्यात्म की ओर बढ़ते हैं. इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि योग से किस दिमाग को मजबूत किया जाता है.

ध्यान केंद्रित करने के लिए मेडिटेशन बेहद शक्तिशाली विकल्प है. अभ्यास और नियमितता के साथ हम अपने अंदर जागरुकता विकसित करना शुरू करते हैं. जब हमारा मन शांत और स्थिर होता है, तब मेडिटेशन भी ज्यादा होगा. मेडिटेशन से हमें अपना उद्देश्य खोजने या लक्ष्य पूरा करने के लिए बेहतर ऊर्जा मिलेगी.

Read more:Realince jio लाया कम कीमत वाला ये नया प्लान 

प्राणायाम को करें लाइफस्टाइल शामिल
कोशिश करें कि आप रोजाना प्राणायाम करें. प्राणायाम का मुख्य उद्देश्य शरीर में ऊर्जा वहन करने वाले मुख्य स्रोतों का शुद्धिकरण करना है. यह शांति देने के साथ-साथ मन की एकाग्रता बढ़ाने में भी सहायक होता है. इसके अलावा, यह जीवन शक्ति बढ़ाता है और तनाव एवं चिंता के स्तर को कम करता है

.जब मन शांत रहता है, तो हम बिना रुके अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं. इसके लिए जरूरी है कि आप खुद को अनुशासित करें. हमारी दिनचर्या के जो भी काम हैं, उनकी लिस्ट बनाएं और समय पर उन्हें पूरा करने की कोशिश करें.

yoga tips:सकारात्मक रहने से हम अपने जीवन को बदल सकते हैं. इसके लिए सबसे जरूरी है कि हम अपने आस-पास के माहौल को खुशनुमा रखें. अपनी नकारात्मका को मन पर हावी न होने दें. इसके साथ ही समय के साथ हम अपना आदतों को भी बदलते रहें.

Related Articles

Back to top button