मनोरंजन

अपने रिवीलिंग कपड़ों के चलते हिरासत में ली गईं उर्फी जावेद

urfi javed:सोशल मीडिया सेंसेशन और बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद का चर्चा में रहना अब आम बात हो गई है. खासकर अपने कपड़ों और इससे जुड़े विवाद हर रोज की बात है. हाल ही में खबर आई थी कि उर्फी जावेद दुबई में कानूनी पचड़े में फंस गई हैं. उन्हें दुबई में पब्लिक प्लेस में रिवीलिंग ड्रेस पहनने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इस मामले पर अब खुद अभिनेत्री ने बयान जारी किया है. अपने बयान में उर्फी ने बताया कि इस पूरे मामले का उनके कपड़ों से कोई लेना-देना नहीं है.

उर्फी जावेद ने साफ किया कि पुलिस वहां सिर्फ केवल उस लोकेशन के कुछ मुद्दों के कारण पहुंची थी जहां वे शूटिंग कर रहे थे. उर्फी कहती हैं- ‘लोकेशन पर पुलिस शूटिंग को रोकने के लिए पहुंची थी. मामला उस लोकेशन से जुड़ा था, मेरे कपड़ों से नहीं. एक समय ऐसा भी था जब हमें शूटिंग करने की परमिशन थी क्योंकि यह एक सार्वजनिक स्थान था, प्रोडक्शन टीम ने समय नहीं बढ़ाया, इसलिए हमें लोकेशन छोड़ना पड़ा. इसका मेरे कपड़ों से बिल्कुल भी लेना-देना नहीं था. हमने अगले दिन बचे हुए हिस्से की शूटिंग की और सब ठीक हो गया.’

Read more:कोरोना को लेकर PM Modi ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग ले सकते हैं बड़े फैसले 

urfi javed:“उर्फी को उनके द्वारा बनाए गए आउटफिट के चलते दुबई में हिरासत में लिया गया है. अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम के लिए एक वीडियो शूट किया था, जो दुबई के हिसाब से काफी बोल्ड था.” लेकिन, अब उर्फी ने बताया है कि पुलिस को उनकी ड्रेस के साथ कोई समस्या नहीं थी, बल्कि उस जगह से थी, जहां वह शूट कर रही थीं.

Related Articles

Back to top button