इन जिलों में ठंड को लेकर येलो अलर्ट, स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

लखनऊः IMD Issues Yellow alert to cold Wave उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली से लेकर यूपी और बिहार तक लोगों की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में मुश्किलें कम नहीं होंगी। यही वजह है कि अब उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों के टाइम में बदलाव किया गया है। राजधानी लखनऊ में अब सभी School सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक ही संचालित होंगे। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। ये आदेश 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक लागू रहेंगे।
अयोध्या जिले में भी बदलाव
घने कोहरे और ठंड को देखते हुए अयोध्या जिला प्रशासन ने भी जिले के स्कूलों के संचालन के समय में परिवर्तन किया है। यहां कल से कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगे। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। ये आदेश सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के लिए लागू होंगे।
Read more:Raigarh News:ऑपरेशन मुस्कान : एक माह के विशेष अभियान में पुलिस ढूंढ निकाली 25 गुम नाबालिग
उन्नान जिला प्रशासन ने लिया ये फैसला
अत्यधिक ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत जनपद में तमाम सरकारी व निजी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। डीएम ने 21 दिसंबर से सभी स्कूलों को सुबह 9 बजे से खुलने का निर्देश दिया है। वहीं उन्नाव (Unnao) में भी स्कूलों की टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है।
36 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
IMD Issues Yellow alert to cold Wave मौसम विभाग का मानना है कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में आने वाले समय में ठंड और बढ़ेगी। इसी को देखते हुए 36 जिलों में ठंडी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को बिजनौर और सोनभद्र जिला सबसे ज्यादा ठंडा रहा। वहीं, मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने गुरुवार को भी घना कोहरा और शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।



