बाजार में चार दिनों की गिरावट पर लगा ब्रेक, SGX Nifty में 45 अंकों की तेजी

SGX Nifty:चार दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगा और अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुआ. डाओ जोन्स में 92 अंकों की तेजी दर्ज की गई. नैस्डैक फ्लैट रहा और S&P 500 में 0.10 फीसदी की तेजी रही. एनर्जी स्टॉक्स में तेजी के कारण बाजार हरे निशान में बंद हुआ. बैंक ऑफ जापान ने यील्ड के लिए टार्गेट बढ़ा दिया है, जिसके कारण Nikkei पर दबाव है. निक्केई में 230 अंकों की यानी 0.90 फीसदी की गिरावट है. कोरिया के KOSPI में 0.25 फीसदी की तेजी है. SGX Nifty इस समय 45 अंकों की तेजी के साथ 18470 पर है. डॉलर इंडेक्स में 0.72 फीसदी की भारी गिरावट है और यह 103.60 के स्तर पर है. ब्रेंट क्रूड ऑयल फिर से 80 डॉलर के नीचे है. इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड 1827 डॉलर प्रति आउंस पर पहुंच गया है.
अमेरिकी बाजारों में 4 दिन की गिरावट थमी…डाओ नीचे से 200 अंक सुधरकर 90 अंक ऊपर बंद तो नैस्डैक भी 100 अंकों की रिकवरी के साथ 1 प्वाइंट चढ़ा
Read more:Hyundai IONIQ 5 से उठा पर्दा, आज से शुरू होगी बुकिंग
SGX Nifty:रेटिंग एजेंसी Fitch ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को स्टेबल आउटलुक के साथ ‘बीबीबी-’ पर बरकरार रखा. फिच रेटिंग्स ने एक बयान में कहा कि भारत का मध्यम अवधि का ग्रोथ आउटलुक रेटिंग को समर्थन देने वाला एक प्रमुख कारक है. उसने कहा कि कंपनियों और बैंकों के बही-खातों में सुधार से आगामी वर्षों में निवेश में तेजी आएगी. महामारी से पहले ये दबाव में थे. रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि मार्च, 2023 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (India GDP growth rate) की वृद्धि दर सात फीसदी रहेगी. हालांकि फिच का मानना है कि वर्ष 2023 में ग्लोबल आउटलुक के धुंधला रहने से निर्यात में कमी आने, अनिश्चितता बढ़ने और ब्याज दरें बढ़ने से वित्त वर्ष 2023-24 में वृद्धि दर धीमी होकर 6.2 फीसदी रह सकती है.



