युवक ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल,छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम – RGH NEWS
देश

युवक ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल,छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

Crime news गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 12 की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। आरोप है की उसके पड़ोस में रहने वाले इरफान नाम के एक युवक ने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसकी अश्लील वीडियो बनाया और उसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Read more:मुख्यमंत्री श्री बघेल 21 दिसम्बर को बिलाईगढ़ में अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक

वीडियो को उसने अपने दोस्तों को भी बांट दिया था। जिसके चलते छात्रा की पूरे मोहल्ले में काफी बदनामी हो रही थी। इरफान उसे लगातार ब्लैकमेल भी कर रहा था। जिससे तंग आकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस अब 6 टीमें बनाकर इरफान की तलाश कर रही है। इरफान 1 फूड कंपनी में फूड डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है।

लड़की ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 18 साल की लड़की गाजियाबाद में खोड़ा इलाके की रहने वाली थी। वो दिल्ली के कल्याणपुरी में सरकारी स्कूल में 12वीं में पढ़ती थी। छात्रा का परिवार मूल रूप से गोंडा जिले का रहने वाला है। मां-बाप नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। सोमवार को वे ड्यूटी पर गए थे। घर में बड़ी बेटी और उसके छोटे भाई-बहन थे।

Crime news: सोमवार शाम करीब 6 बजे लड़की ने पंखे से फांसी पर लटककर जान दे दी। पड़ोसियों की सूचना पर मां-बाप मौके पर आए। इसके बाद पुलिस भी आ गई और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

 

Related Articles

Back to top button