हद से ज्यादा बोल्ड ड्रेस पहन कर पार्टी में पहुंची Shehnaaz…ड्रेस इतनी रिवीलिंग कि अटक जाएगी नजर

Shehnaaz Gill Jassi Gill: शहनाज गिल जल्द ही अपने बॉलीवुड डेब्यू की शुरुआत करने वाली हैं. कुछ दिनों पहले शहनाज गिल का एक बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. इस वीडियो में शहनाज (Shehnaaz Gill) को सिंगर जस्सी गिल का हाथ पकड़े हुए देखा जा सकता है. लेकिन सबकी नजर एक्ट्रेस के रिवीलिंग लुक पर अटक कर रह गई थी.
बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं शहनाज
ये पुराना वीडियो सिद्धार्थ निगम की बर्थडे पार्टी का है. इस पार्टी में शहनाज गिल को पंजाब के पॉपुलर सिंगर और एक्टर जस्सी गिल (Jassi Gill) का हाथ थामे देखा गया था. पार्टी से निकलते समय जब सबकी नजर शहनाज की ड्रेस पर पड़ी तो सब चौंक गए. शहनाज गिल ने डीप नेक ब्रालेट पहनी हुई थी और एक्ट्रेस थोड़ी सी परेशान नजर आ रही थीं. पहले आप भी इस वीडियो को जरूर देखें…
जस्सी गिल ने किया था प्रोटेक्ट
जस्सी गिल शहनाज का हाथ थामें उन्हें भीड़ में प्रोटेक्ट कर रहे थे. लोगों ने इस बात पर जस्सी की खूब तारीफ भी की थी. अगर शहनाज के आउटफिट की बात की जाए तो एक्ट्रेस (Actress) ने डेनिम जैकेट, ब्रालेट और जींस पहनी हुई थी. वहीं जस्सी गिल ने ग्रीन टी शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर पहना हुआ था और वो शहनाज के आगे-आगे चल रहे थे. लोगों को आज भी ये वीडियो काफी पसंद आता है.
करियर में आगे बढ़ रही हैं शहनाज
Shehnaaz Gill Jassi Gill आपको बता दें कि शहनाज अपने करियर में काफी जल्दी आगे बढ़ रही हैं. शहनाज गिल और जस्सी गिल एक म्यूजिक वीडियो में साथ काम कर चुके हैं और लोगों ने इन दोनों की जोड़ी को ढेर सारा प्यार भी दिया था. बॉलीवुड डेब्यू (Bollywood Debut) की बात की जाए तो शहनाज ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं



