20 करोड़ के पार पहुंची अवतार 2 की एडवांस बुकिंग – RGH NEWS
मनोरंजन

20 करोड़ के पार पहुंची अवतार 2 की एडवांस बुकिंग

 

Avtar 2 full: हॉलीवुड की ब्लॉकस्टर फिल्म ‘अवतार’ की कहानी अब आगे देखने के लिए तैयार हो जाइए. 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म का दूसरा पार्ट ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. 13 साल की कड़ी मेहनत के बाद जेम्स कैमरबन एक बार फिर से अपनी ऑडियंस के बीच हाजिर हैं. इस फिल्म को देखने के लिए फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे. लेकिन उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है.

‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ अपनी रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी. फिल्म की छोटी-छोटी खबर पर फैंस की नजरें थी. फिल्म की रिलीज के बाद ये उम्मीद जताई जा रही है कि अवतार 2 को भारत में धमाकेदार ओपनिंग मिलने वाली है. मेकर्स का ऐसी उम्मीद लगाने के पीछे एक अहम वजह भी है. दरअसल ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ की एडवांस बुकिंग की कमाई ने सभी को दंग कर दिया है. भारत में इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के तौर पर 20 करोड़ का कारोबार किया है.

 

Avtar 2 full: मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म ने गुरुवार रात तक पूरे भारत में एडवांस बुकिंग में 20 करोड़ से अधिक की कमाई की. भारत में इस आंकड़ें तक पहुंचने वाली अवतार 2 पांचवी फिल्म बन गई है. वहीं केजीएफ चैप्टर 2 का रिकॉर्ड अभी बरकरार है. इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के दौरान 80 करोड़ के टिकट बेटे थे. एक तरफ जहां ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ को लेकर फैंस के बीच काफी बज देखने को मिल रहा है. वहीं चेन्नई के लोगों के लिए बुरी खबर भी है.

 

Related Articles

Back to top button