अब इन लोगों के Ration Card होंगे निरस्त, सरकार ने दी जानकारी – RGH NEWS
देश

अब इन लोगों के Ration Card होंगे निरस्त, सरकार ने दी जानकारी

Ration card:अगर आपके पास राशन कार्ड हैं और आपने उसका एक साल तक इस्तेमाल नहीं किया है तो आप बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं. क्योंकि अगर आपने राशन कार्ड का एक साल से इस्तेमाल नहीं किया है तो आपका राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा. देश की राजधानी दिल्ली में राशन कार्ड  को लेकर सरकार ने नए निर्देश जारी किए है. लंबे समय से राशन नहीं लेने वाले लोगों को राशन का लाभ  अब नहीं दिया जाएगा. खाद्य विभाग ने अपने सभी जिला सर्कल अधिकारियों से कहा है कि घर-घर जाकर सत्यापन  किया जाए और फिर सरकार को रिपोर्ट भेजें. इसके बाद, उन लोगों को राशन कार्ड निरस्त हो जाएगा, जो लंबे समय से राशन नहीं ले रहे हैं.

लंबे समय से राशन नहीं लेने वाले लोगों का राशन कार्ड हटाने का मकसद उन लोगों को राशन का लाभ देना है, जो पात्र हैं और उनका राशन कार्ड  नहीं बना है. अधिकारिक सूत्रों की माने तो दो लाख से अधिक लोग ऐसे हैं, जो राशन का लाभ नहीं ले रहे हैं और जो साल में एकाध बार लिया है, वे दोबारा राशन नहीं लेने आए.

Read more:Janhvi Kapoor ने बोल्डनेस में अब Malaika को भी छोड़ा पीछे 

एक साल से राशन नहीं लेने वाले या फिर एक दो बार ही राशन लेने वाले लोगों का डाटा सरकार तैयार कर रही है. खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी ऐसे लोगों से राशन नहीं लेने का कारण पूछेंगे. अगर वजह सही पाई गई, तो नाम नहीं काटा जाएगा, लेकिन अगर गड़बड़ी पाई जाती है तो राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा. इसके लिए अधिकारी घर-घर जाकर लोगों का वेरिफिकेशन किया जाएगा.

नए राशन कार्ड नहीं हो रहे जारी
Ration card:लंबे समय से राशन कार्ड जारी नहीं किए जा रहे हैं. दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारिक के मुताबिक, राशन कार्ड का कोटा भरा हुआ है. इस कारण राशन कार्ड जारी नहीं हो पा रहा है. जांच के बाद ऐसे लोगों का राशन पते पर नहीं मिलता है तो इनका राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button