भारत में जल्द लॉन्च होगा सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

भारत में जल्द लॉन्च होगा सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर

Electric scooter:बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया जल्द ही भारत में अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘CE-04’ लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने हाल ही में अपने एक इवेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘CE-04’ को शोकेस किया। BMW ने इसी इवेंट में अपनी S-1000 RR को 20.25 लाख रुपए एक्स शोरूम प्राइसकी शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया। बताया जा रहा है कि BMW CE-04 कंपनी की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पेशकश है और लॉन्च होने पर यह इंडियन मार्केट में सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर बन जाएगा।

BMW-CE 04: प्राइस और लॉन्च डेट
बीएमडब्ल्यू ने अभी तक इंडियन मार्केट के लिए अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्च टाइमलाइन की अनाउंसमेंट नहीं की है। हालांकि, इसे भारत में 2023 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। BMW CE-04 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 20 लाख रुपए होने की संभावना है, जो इसे भारत में बिक्री के लिए सबसे महंगे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर व्हीकल में से एक बनाता है।

Read more:पुलिस में इन पदों पर निकली भर्ती 

BMW के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर में 8.9 kWh एयर-कूल्ड लिथियम-आयन बैटरी पैक है। WLTP टेस्ट साइकल के अनुसार, एक बार चार्ज करने पर CE-04 129KM की राइडिंग रेंज देगी। CE-04 को 2.3 kW चार्जर का यूज करके 4 घंटे और 20 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, 6.9 kW का फास्ट चार्जर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1 घंटे 40 मिनट में फुल चार्ज कर सकता है।

Electric scooter:डिजाइन के मामले में CE-04 एक फंकी इलेक्ट्रिक स्कूटर है। आगे की ओर इस स्कूटर में छोटे वाइजर के साथ एक बड़ा ऑल-LED हेडलैम्प है। स्कूटर की साइड प्रोफाइल में लंबी सिंगल-पीस सीट, बड़े फुट-रेस्ट और एक्सपोज्ड बॉडी पैनल हैं।

Related Articles

Back to top button