IND vs BAN Live: बांग्लादेश को समेटने की तैयारी में भारत

IND vs BAN Live:भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को पहली पारी में 404 रन बनाए. भारत के लिए दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन (58) ने अर्धशतक पूरा किया जबकि कुलदीप यादव ने भी 40 रन का योगदान दिया जिससे भारत 400 रन के स्कोर को पार करने में सफल रहा. बांग्लादेश की ओर से ताइजुल इस्लाम (133 रन पर चार विकेट) और मेहदी हसन मिराज (112 रन पर चार विकेट) ने चार-चार विकेट चटकाए.
बांग्लादेश की ओर से अब तक मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 28 और लिट्टन दास ने 24 रन रनों की पारी खेली है. वहीं इबादत होसेन 13 और मेहदी हसन 16 रन बनाकर नाबाद हैं.
Read more:ठंड से कांपा आधा देश! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मैच का आज तीसरा दिन
IND vs BAN Live:भारत और बांग्लादेश के बीच चट्टोग्राम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. भारत फिलहाल मैच में अच्छी स्थिति में है. भारत की पहली पारी 404 रनों पर सिमट गई थी. इसके बाद कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने मिलकर सात विकेट चटकाए जिससे भारत ने दूसरे दिन के अंत तक पहली पारी में बांग्लादेश का स्कोर आठ विकेट पर 133 रन कर अपना पलड़ा भारी रखा.
भारत की प्लेइंग XI: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, आर. अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश की प्लेइंग XI: जाकिर हसन, नजमुल होसैन शांटो, यासिर अली, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, नूरूल हसन, मेहदी हसन, ताइजुल इस्लाम, खालेद अहमद, इबादत होसेन



