पेट्रोल-डीजल के कीमतों में गिरावट, जानें क्या है आपके शहर का रेट – RGH NEWS
देश

पेट्रोल-डीजल के कीमतों में गिरावट, जानें क्या है आपके शहर का रेट

petrol-diesel price:ओडिशा के भुवनेश्वर में गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आई है. 15 दिसंबर, 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमतें 103.19 रुपये प्रति लीटर और 94.76 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई थीं. बुधवार की तुलना में शहर में गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की दरों में मामूली गिरावट दर्ज की गई. भुवनेश्वर के अलावा कटक में भी पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले 24 घंटों में जैसे के तैसे बने रहे. यहां पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.10 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई जो कल के मुकाबले ज्यादा है.

पेट्रोल की कीमत

भारत के मुख्य शहरों की बात करें तो बुधवार को कोलकता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये, नई दिल्ली में 96.72 रुपये, चेन्नई में 102.73 रुपये और मुंबई में 106.31 रुपये दर्ज की गई.

Read more:Rashifal 16 December 2022: इस राशि वालों को आज छोटे प्रयास से मिलेगी बड़ी जीत

डीजल की कीमत

दिल्ली में डीजल की कीमत 89.62 रुपये, मुंबई में डीजल के रेट 94.27 रुपये, कोलकाता में डीजल की दर 92.76 रुपये और चेन्नई में डीजल की कीमत 94.33 रुपये दर्ज की गई है.

petrol-diesel price:आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें 15 दिसंबर को मेट्रो शहरों में नियत रही हैं इस बीच गुरुवार को शुरुआती एशियाई व्यापार में तेल की कीमतों में काफी हद तक कोई बदलाव नहीं दिखा है. आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के भाव रोज बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट कर दिए जाते हैं.

Related Articles

Back to top button