शिक्षकों के पदों पर निकली बंपर भर्ती

Teacher Recruitment 2022:मध्यप्रदेश के साथ राजस्थान में भी शिक्षकों के पदों पर भर्ती की जा रही है। तो वहीं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी कर दी है। 48,000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, इसके लिए 21 दिसंबर से 19 जनवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे। 25 से 28 फरवरी तक भर्ती परीक्षा होगी।
गहलोत ने 2022 में कुल 31,500 पदों पर लेवल-2 की भर्ती निकाली। इसमें लेवल-2 के पुराने 15000 पद भी शामिल थे। लेकिन भर्ती विज्ञप्ति जारी होने के पहले सरकार ने एक बार फिर लेवल-2 के पदों को घटाकर लेवल-1 के पदों में बढ़ोतरी की थी। युवाओं के विरोध के बाद अब सरकार ने लेवल-2 में भी 1500 पदों की संख्या में इजाफा किया है। 23-24 जुलाई को हुई रीट-2022 के रिजल्ट के अनुसार लेवल-2 की परीक्षा में 6,03,228 अभ्यर्थी पात्र घोषित किए हैं, जबकि रीट लेवल-1 की परीक्षा में 2,03,609 अभ्यर्थी पात्र घोषित किए। ऐसे में राजस्थान के सरकारी स्कूल के टीचर के एक पद के लिए 603 उम्मीदवार मैदान में होंगे।
Read more:FIFA World Cup 2022: दूसरी बार फाइनल में पहुंचा फ्रांस
Teacher Recruitment 2022:पहले चरण की परीक्षा सिर्फ पात्रता के लिए, जबकि दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन टीचर्स के सिलेक्शन के लिए होगा। 23 और 24 जुलाई को आयोजित हुई पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 29 सितंबर को जारी किया जा चुका है। 29 सितंबर को पास किए कैंडिडेट्स का टीचर्स के सिलेक्शन के लिए 25 से 28 फरवरी तक एक और भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा, जो सब्जेक्ट के आधार पर होगी।



