देश के इन 50 शहरों में एक्टिवेट हुई 5जी सर्विस

5G service: 1 अक्टूबर 2022 को भारत में 5G Service लॉन्च हुआ था. इसके लगभग ढाई महीने बाद देश के 50 शहरों में 5G टेक्नोलॉजी एक्टिवेट हो गई है. 14 दिसंबर को सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में 5G कनेक्टिविटी मिलना शुरू हो गई है. केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने ससंद के चल रहे शीतकालीन सत्र में एक सवाल का जवाब देते हुए 26 नवंबर तक के आंकड़े साझा किए हैं
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेटा बताता है कि गुजरात के तैंतीस शहरों में 5G की सुविधा मिल रही है. इसके बाद महाराष्ट्र के तीन, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश प्रत्येक में 2 के अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान, हरियाणा, असम, केरल, बिहार और आंध्र प्रदेश के एक-एक शहरों में 5G सर्विस चालू हो गई है. आंकड़ों से पता चलता है कि एक केंद्र शासित प्रदेश, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी 5G हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिल रही है. यहां आप 5G कनेक्टिविटी वाले भारत के 50 शहरों की लिस्ट देख सकते हैं.
Read more:कल रिलीज होगी दुनिया की सबसे महंगी फिल्म Avtar 2
भारत के इन 50 शहरों में 5G चालू है
5G service: क्रम संख्या राज्य/केंद्रशासित प्रदेश जिला/शहर/कस्बा
1. गुजरात अहमदाबाद, भावनगर, गांधीनगर, मेहसाणा, राजकोट, सूरत, वडोदरा, अमरेली, बोटाद, जूनागढ़, पोरबंदर, वेरावल, हिम्मतनगर, मोडासा, पालनपुर, पाटन, भुज, जामनगर, खंभालिया, मोरबी, वढवान, आहवा, भरूच, नवसारी, राजपीपला, वलसाड, व्यारा, आनंद, छोटा उदयपुर, दाहोद, गोधरा, लुणावाडा, नडियाद
2. महाराष्ट्र मुंबई, पुणे, नागपुर
3. पश्चिम बंगाल कोलकाता, सिलीगुड़ी
4. उत्तर प्रदेश लखनऊ, वाराणसी
5. दिल्ली (UT) दिल्ली
6. तमिलनाडु चेन्नई
7. कर्नाटक बेंगलुरु
8. तेलंगाना हैदराबाद
9. राजस्थान जयपुर
10. हरियाणा पानीपत
11. असम गुवाहाटी
12. केरल कोच्चि
13. बिहार पटना
14. आंध्र प्रदेश विशाखापत्तनम


