लगातार तीसरे दिन बाजार में दिखी तेजी – RGH NEWS
बिजनेस

लगातार तीसरे दिन बाजार में दिखी तेजी

Share market:शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, यानी बुधवार 14 दिसंबर को तेजी रही। सेंसेक्स 144 अंकों की तेजी के साथ 62,677 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में लगातार तीसरे दिन यह तेजी आई है। वहीं निफ्टी 52 अंक बढ़कर 18,660 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं 9 शेयरों में गिरावट रही।

हिंडाल्को-JSW स्टील टॉप गेनर
हिंडाल्को, JSW स्टील, ONGC, UPL, आयशर मोटर्स, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, SBI, NTPC, इंडसइंड बैंक समेत निफ्टी के 34 शेयरों में तेजी रही। वहीं नेस्ले इंडिया, ICICI बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, SBI लाइफ, रिलायंस समेत निफ्टी के 16 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

Read more:IND vs BAN: टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के साथ हो रही बड़ी नाइंसाफी 

NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 10 में तेजी रही। रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.45% की तेजी दिखी। मेटल में 1.25%, IT में 1.15% और मीडिया सेक्टर में 1.05% की बढ़त देखने को मिली। इनके अलावा बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी तेजी रही। सिर्फ FMCG सेक्टर में गिरावट देखने को मिली।

सोने और चांदी में तेजी, रुपया मजबूत
Share market:वहीं सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी में तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट सोना 54,386 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की बात करें तो ये 67,642 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 15 पैसे मजबूत हुआ।

Related Articles

Back to top button