मात्र 80 हजार में घर लाये, ये शानदार कार – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

मात्र 80 हजार में घर लाये, ये शानदार कार

Kia sonet:कार प्रेमियों के लिए एक बड़ी अच्छी खबर सामने आई है। अपने शानदार लुक और फीचर्स के चलते लोगों के दिल में किआ ने अच्छी खासी जगह बना ली है। Kia को उसके बेहतरीन स्टाइल और लंबी फीचर्स लिस्ट के लिए खूब पसंद किया जाता है। भारत में किआ की सबसे सस्ती कार किआ सॉनेट  है। हालांकि इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं जिससे आप इसे ये बेहद सस्ते में खरीद सकते हैं।

अगर आपको यह एसयूवी पसंद है लेकिन पैसों की तंगी के चलते इसे नहीं खरीद पा रहे तो हम आपके लिए इस एसयूवी को एमआई पर खरीदने के लिए पूरा गणित समझाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ 80 हजार रुपये का डाउन पेमेंट देकर Kia Sonet घर ला सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बाद आपको कितने रुपये किश्त में देने होंगे।

Read more:FIFA World Cup: सेमीफाइनल में पहुंची ये 4 टीमें 

80 हजार रुपये डाउनपेमेंट
दरअसल, हम उदाहरण के लिए यहां किआ सॉनेट का बेस वेरिएंट (1.2 HTE Petrol) ले रहे हैं। इस मॉडल की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 8.41 लाख रुपये होती है। यहां हम डाउनपेमेंट के रूप में 80 हजार रुपये, 9.8 फीसदी की ब्याज दर और 5 साल की लोन अवधी मानकर चल रहे हैं। आप अपने बजट के हिसाब से इन्हें कम या ज्यादा कर सकते हैं।

इसके साथ ही हम आपको बताते हैं कि 80 हजार के डाउन पेमेंट देने के बाद आपको 5 साल के लिए इसकी करीब 16,000 रुपये की EMI चुकानी पड़ेगी। इस तरह आप पूरे 5 साल में 9,66,600 रुपये चुका रहे होंगे, जो वास्तविक कीमत से करीब 2 लाख रुपये ज्यादा है।

Kia sonet:आपको बता दें कि Kia Sonet एसयूवी में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 81.86bhp पावर और 115Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें आपको डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है, लेकिन वह बेस मॉडल में नहीं है। यह एसयूवी 18.4kmpl तक का माइलेज ऑफर करती है।

Related Articles

Back to top button