देश की सबसे तेज ट्रेन ‘वंदेभारत’…छत्तीसगढ़ में ढोल-ताशे बजाकर झूमे लोग…सिर्फ 76 मिनट में रायपुर

Vande Bharat Train : वंदे भारत ट्रेन का राजनांदगांव में पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। यहां पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद संतोष पांडेय ने वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। वंदे भारत ट्रेन के यहां पहुंचने पर लोगों ने जमकर ढोल बजाए। ट्रेन पर फूल भी बरसाए गए।
बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का नंबर बिलासपुर से जाते समय 20825 और नागपुर से वापस आते समय 20826 होगा। यह 12 दिसंबर से नियमित रूप से चलेगी।
लोगों ने ट्रेन में चढ़कर उसके साथ सेल्फी भी ली। लोगों का उत्साह इस दौरान देखते ही बन रहा था। इससे पहले आज 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये देश की छठी वंदे भारत ट्रेन है। यह ट्रेन नागपुर से बिलासपुर के बीच चलेगी। इस दौरान लोक कलाकारों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने ढोल भी बजाया।

शनिवार को छोड़ सभी दिन चलेगी
वंदे भारत ट्रेन शनिवार को छोड़कर बाकी सभी दिनों में चलेगी। ये ट्रेन बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया और नागपुर के बीच चलेगी।
Read more:पूरी दुनिया में ट्विटर हुआ डाउन, करीब 1 घंटे यूजर्स हुए परेशान
रेलवे ने जारी किया शेड्यूल, आज से बुकिंग
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन 12 दिसंबर से शुरू होगा। रेलवे ने टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। इस ट्रेन का नंबर 20825/20826 है और 10 दिसंबर से इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है।
देश की सबसे तेज ट्रेन
वंदेभारत ट्रेन भारत में सबसे तेज चलनी वाली गाड़ी है। यह ट्रेन सिर्फ 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड पकड़ लेती है। फिलहाल इसे रेलवे 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चला रही हैं, जिसे 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक ले जाने का प्लान है। यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित और इसमें ऑटोमेटिक गेट लगे हैं। इस ट्रेन में सिक्योरिटी के लिहाज से सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इस ट्रेन के लगेज रैक में एलईडी डिफ्यूज लाइट्स लगी हैं, जो अक्सर विमानों में लगी होती हैं।
Vande Bharat Train: यह गाड़ी बिलासपुर से सुबह 6.45 बजे छूटकर 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी। वहां से 2.05 बजे दोपहर में रवाना होकर 7.35 बजे वापस बिलासपुर पहुंचेगी। संभावित टाइम टेबल के अनुसार सुबह 8.6 बजे रायपुर, 8.47 बजे दुर्ग, 10.35 बजे गोंदिया और 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी। फिर नागपुर से दोपहर 2.5 बजे रवाना होकर 3.46 बजे गोंदिया, 5.30 बजे दुर्ग, 6.8 बजे रायपुर और 7.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।



