IND v BAN: वनडे के बाद अब टेस्ट की बारी... बदल गया मैच का समय – RGH NEWS
खेल

IND v BAN: वनडे के बाद अब टेस्ट की बारी… बदल गया मैच का समय

IND v BAN नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) की क्रिकेट टीमें वनडे के बाद अब 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भिड़ने को तैयार हैं. सीरीज का पहला टेस्ट मैच बुधवार (14 दिसंबर) से खेला जाएगा. 3 मैचों की सीरीज के शुरुआती दो वनडे में हार के बाद भारतीय टीम ने तीसरे और आखिर मैच में ईशान किशन (Ishan Kishan) के दोहरे शतक और विराट कोहली (Virat Kohli) की 72वीं इंटरनेशनल सेंचुरी के दम पर मेजबान बांग्लादेश को सीरीज में क्लीनस्वीप करने से रोक दिया. 3 मैचों की सीरीज के वनडे मुकाबले सुबह 11:30 बजे से खेले गए लेकिन टेस्ट मैचों के समय में बदलाव है.

भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच चटगांव जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम एशिया कप, टी20 विश्व कप और अब वनडे सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद टेस्ट खेलने उतरेगी. टीम इंडिया को पहले टेस्ट मैच में नियमित कप्तान रोहित शर्मा की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी. चोट की वजह से रोहित तीसरे वनडे से भी बाहर थे. उनका टेस्ट सीरीज में खेलना भी संदिग्ध है. उनकी जगह पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं.

 

Related Articles

Back to top button