Google बंद करने जा रहा है अपना ये रास्ता बताने वाला App – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Google बंद करने जा रहा है अपना ये रास्ता बताने वाला App

Google:आज के समय में हम सभी रास्तों का पता लगाने के लिए गूगल  मैप्स का सहारा लेते हैं। गूगल ने मैप से जुड़ी कई अन्य एप्लीकेशन भी लॉन्च की हैं। इन्हीं में से अब गूगल स्ट्रीट व्यू ऐप को बंद करने जा रहा है। कंपनी के एक पोस्ट के अनुसार जल्द ही यह एप गूगल प्ले स्टोर से हट जाएगा। इसके साथ ही एप्पल कस्टमर्स के लिए भी Street View App का सपोर्ट बंद हो जाएगा।

मार्च 2023 से बंद होगा सपोर्ट
गूगल किसी भी लोकेशन से जुड़ी रियल टाइम तस्वीरों को प्रदर्शित करने के लिए Street View App लेकर आया था। इस एप में आप किसी भी लोकेशन से जुड़ी तस्वीरें और अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकते थे। इसकी मदद से लोगों को रास्तों को पहचानने में मदद मिलती है। लेकिन अब इस एप का सपोर्ट मार्च 2023 बंद करने जा रहा है। अभी तक स्ट्रीट व्यू ऐप आईओएस और एंड्रॉइड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

दरअसल गूगल अब अपने स्ट्रीट व्यू को मौजूद मैप्स में शामिल करने जा रहा है। ऐसे में इसके लिए अलग से गूगल स्ट्रीट व्यू  मोबाइल ऐप की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही भारत में स्ट्रीट व्यू फीचर को लॉन्च किया गया था। इस फीचर में किसी भी रास्ता या गली का 360 डिग्री व्यू मिलता है।

Google:गूगल की मैप्स से जुड़ी कई अन्य एप्स भी गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद हैं। मुख्य एप तो गूगल मैप है जिसे सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा एक लाइट एप गूगल मैप्स गो भी है। इसके साथ ही एंड्रॉयड आटो से जुड़ी एप भी आजकल अधिकतर मोबाइल में प्रीलोडेड एप्स की तरह से आती है।

Related Articles

Back to top button