15 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ Vivo का यह स्मार्टफोन

Vivo: हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo ने अपनी वाई सीरीज के अंतर्गत एक नया स्मार्टफोन Vivo Y35 5G को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है. इस वीवो 5जी मोबाइल फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट और एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन के साथ उतारा गया है. आइए आप लोगों को वीवो वाई35 5जी स्मार्टफोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक की विस्तार से जानकारी देते हैं.
Vivo Y35 5G Specifications
डिस्प्ले: फोन में 6.51 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जो एचडी प्लस(1600 × 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन ऑफर करती है. फोन 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 269 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है. इसके अलावा इस हैंडसेट में आपको 120 हर्ट्ज का टच सैंपलिंग रेट मिलेगा.
Read more:Urfi Javed:साइकिल की चेन से उर्फी ने बनाई ड्रेस
प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वीवो वाई 35 5जी स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए माली जी57 जीपीयू मिलेगा. इसी चिपसेट का इस्तेमाल POCO M3 Pro 5G, Redmi 11 Prime 5G, Realme Narzo 30 5G के अलावा Realme 8 5G और Lava Blaze 5G में भी किया गया है.
रैम और स्टोरेज: वीवो वाई 35 5जी स्मार्टफोन में 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी (यूएफएस 2.2) स्टोरेज है.
कैमरा सेटअप: फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर स्थित है.
Vivo:15 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है.
अन्य फीचर्स: इस हैंडसेट में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ कनेक्टिविटी के लिए 3.5 मिलीमीटर का ऑडियो जैक मिलेगा. सिक्योरिटी के लिए फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर और इस डिवाइस में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है.



