कोरोना संकट में अच्छी खबर! इस कंपनी ने सीजन सेल के लिए 5,000 लोगों को दी नौकरी

नई दिल्ली. ऑनलाइन फैशन और लाइफस्टाइल स्टोर मिंत्रा ने 5,000 लोगों की भर्ती की है. 19 जून से शुरू होने वाले के 12वें संस्करण के लिए ने अपनी सप्लाई चेन और कस्टमर केयर विभागों में 5,000 कर्मचारियों को काम पर रखा है. यह सेल 22 जून को समाप्त होगा. यह पहली बार होगा जब सेल के दौरान के कर्मचारी घर से काम करेंगे. पूरे इवेंट को कर्मचारियों द्वारा लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक-दूसरे से जोड़ने का प्रबंधन किया गया है.
के दौरान, देशभर के दुकानदारों के पास 3,000 से अधिक ब्रांडों से 7 लाख से अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे. को उम्मीद है कि बिक्री के दौरान लगभग 30 लाख लोग इसके प्लेटफॉर्म पर खरीदारी करेंगे. मिंत्रा के सीईओ अमर नागरम ने कहा, इस साल सेल में फैशन एसेंशियल, वीमेनस एथनिक वियर, किड्स वियर, एक्टिव-स्पोर्ट्स वियर और ब्यूटी व पर्सनल केयर की कैटेगरी उपलब्ध होगी. उन्होंने कहा कि अनलॉक 1.0 का फेज चल रहा है ऐसे में बिक्री बढ़ने की भी उम्मीद है.
उन्होंने कहा, लॉकडाउन शुरू होने के बाद भी कई प्रवासी कामगारों ने शहरों को छोड़ दिया. कंपनी ने अपने अधिकांश कर्मचारियों को जरूरी सामान मुहैया कराकर उन्हें बरकरार रखा. कंपनी ने बिक्री के माध्यम से कर्मचारियों को काम सुनिश्चित करने के लिए वर्चुअल वार रूम बनाए हैं. इसने एक सेंट्रल बोर्ड रूम स्थापित किया है, जहां लीडरशिप, रेवेन्यू, मार्केटिंग बिजनेस, टेक और प्रोडक्ट टीमों में से कोई भी अपनी समस्या बता सकता है.