IND vs BAN Live: दुसरे वनडे में संकट में टीम इंडिया

IND vs BAN live:ढाका के शेरे-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. टॉस बांग्लादेश ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ की तरह है और उसके लिए जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है. अगर टीम इंडिया को सीरीज में अपनी संभावनाएं बरकरार रखनी हैं तो मैच जीतना जरूरी है. बांग्लादेश ने पहला वनडे जीतकर तीन मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है. ऐसे में मेजबान टीम का लक्ष्य भी मुकाबला जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाना होगा. टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे हैं जबकि बांग्लादेश की कप्तान लिटन दास के पास है.
7 ओवर के बाद भारत ने बनाए 25/2
भारतीय टीम ने 7 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं. वॉशिंगटन सुंदर 6 रन और श्रेयस अय्यर 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
Read more:UPI यूजर्स के लिए खुशखबरी
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया मुश्किल में दिखाई दे रही है. विराट कोहली के बाद शिखर धवन भी आउट हो गए हैं. धवन को मुस्तफिजुर रहमान ने आउट किया है. उन्होंने 8 रन बनाए.
बांग्लादेश ने भारत को दिया 272 रनों का टारगेट
बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन ने शानदार शतक लगाया है. उनके दम पर ही बांग्लादेश ने भारत को जीतने के लिए 272 रनों का टारगेट दिया है
बांग्लादेश (प्लेइंग-XI) : नजमुल हसन शंतो, लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नासुम अहमद, इबादत हुसैन और मुस्तफिजुर रहमान
IND vs BAN live:भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक


