दसवीं पास और सरकारी नौकरी की तलाश है तो डाक विभाग में हो रही है 4166 पदों पर भर्ती , ऐसे करें aplly..

पोस्ट ऑफिस में दसवीं पास के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है इच्छुक उम्मीदवार इंडिया पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट – appost.in – पर जाकर आवेदन कर सकते हैं
– आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 जुलाई, 2020 है पद का नाम ग्रामीण डाक सेवक है.
पदों की संख्या :- दरअसल इंडिया पोस्ट ने उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सर्किल के लिए ग्रामीण डाक सेवक यानी जीडीएस के लिए 4166 वैकेंसी निकाली है , जिसमें 2834 वैकेंसी एमपी के लिए , 724 उत्तराखंड पोस्टल सर्किल के लिए और बची हुई 608 हरियाणा पोस्टल सर्किल के लिए है.
आयुसीमा :- कैंडीडेट की उम्र 8 जून 2020 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, रिजर्वेशन नियम के अनुसार एससी एसटी कैंडीडेट को आयुसीमा में 5 साल का जबकि ओबीसी कैंडीडेट को 3 साल की छूट मिलेगी.
शैक्षणिक योग्यता :- कैंडीडेट को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से दसवीं पास होना जरूरी है इसमें भी जिसने पहली बार में ही दसवीं बोर्ड की परीक्षा पास की होगी उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी इसके अलावा कैंडीडेट को स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए.
ऐसे करें अप्लाई :- सबसे पहले कैंडीडेट को अपने सर्किल में जिसके लिए अप्लाई करना चाहता है उसके लिए रजिस्टर करना होगा रजिस्ट्रेशन के बाद एक यूनीक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा इसके बाद कैंडीडेट को शुल्क अदा करना होगा फीस पेमेंट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में किया जा सकता है.