इन शहरों में हुई Digital Rupee की शुरुआत, RBI ने दी जानकारी – RGH NEWS
देश

इन शहरों में हुई Digital Rupee की शुरुआत, RBI ने दी जानकारी

Digital Rupee: देशभर में डिजिटल रुपये  के लेनदेन को लेकर रिजर्व बैंक की ओर से बड़ी मुहिम शुरू हो गई है. 1 दिसंबर से यानी आज RBI रिटेल डिजिटल रुपये (e₹-R) का पहला पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च करने जा रही है. इसके बारे में सरकार ने बजट में ऐलान किया था और अब देशभर में डिजिटल करेंसी को बढ़ावा देने के लिए कई प्लान बनाए जा रहे हैं.

आरबीआई ने दिया CBDC का नाम
रिजर्व बैंक ने डिजिटल करेंसी को सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) का नाम दिया है. इससे देश को कैशलेस बनाने में भी काफी मदद मिलेगी. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि सरकार के इस कदम से क्या यूपीआई या फिर पेटीएम, गूगलपे और फोनपे जैसी सुविधाओं पर असर पड़ेगा

Read more:पेंशनरों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी

डिजिटल वॉलेट और मोबाइल वॉलेट की बात करें तो इन दोनों का किसी भी तरह का मुकाबला नहीं है. डिजिटल पेमेंट कैशलेस सिस्टम को बढ़ावा देने का एक नया तरीका है. आपको पहले एक बार डिजिटल रुपया खरीदना होगा और उसके बाद में आप अपने वॉलेट से लेनदेन करते रहेंगे.

आपको बता दें डिजिटल करेंसी एक तरह का ब्लॉकचेन बेस्ड डिजिटल सिस्टम है, जिसके तहत आप लेनदेन कर पाएंगे. इसके अलावा रिटेल लेनदेन करेंसी के लिए आपको किसी भी बैंक को शामिल करने की जरूरत नहीं है यानी आप उसके बिना ही लेनदेन कर सकते हैं. यह सिस्टम यूपीआई से काफी अलग है

सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक, इसकी शुरुआत पहले चरण में 4 शहरों में की जाएगी. सबसे पहले इसकी शुरुआत मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु और भुवनेश्वर में होगी. इसके बाद प्लान है कि इसको हैदराबाद, अहमदाबाद, गंगटोक, गुवाहटी, इंदौर, कोच्चि, लखनऊ, पटना और शिमला में बढ़ाया जाएगा.

कौन से बैंक होंगे शामिल?
Digital Rupee:इसके अलावा सबसे पहले इसकी शुरुआत एसबीआई, ICICI Bank, Yes Bank, IDFC First Bank के साथ होगी. वहीं, बाद में इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, कोटक बैंक और HDFC Bank को शामिल किया जाएगा.

 

 

Related Articles

Back to top button