30 November राशिफल 2022:किसे मिलेगी ख़ुशी, किसे गम? जानें राशियों के हिसाब से अपना भविष्यफल
Rashifal:मेष – इस राशि के लोग ऑफिस को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए टीम के साथ कदम से कदम मिलाए. व्यापारी कारोबार से जुड़ी बातों को घर तक लेकर न आएं तो बेहतर होगा. युवाओं को अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा वरना आपके संबंधों में खटास आ सकती है.
वृष – वृष राशि के लोग अपनी टीम का नेतृत्व करने में सफल होंगे. जिस कारण आप सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरा कर पाएंगे. व्यापारी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को प्रसन्न रखें उन्हें खुश रखने के लिए आप कोई तोहफा भी दे सकते हैं
मिथुन – इस राशि के लोगों को ऑफिस का टारगेट पूरा करने में सहकर्मियों और अधीनस्थ का सहयोग मिलेगा. व्यापारी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उन्हें डिस्काउंट का ऑफर दे सकते हैं जिससे उनकी संख्या बढ़ेगी. युवा किसी अनजान पर आंख बंद करके भरोसा मत करें
Read more:Raigarh News:जिला प्रशासन की मुहिम: नौनिहालों को अब आंगनबाड़ी में ही बना कर दे रहे जाति प्रमाण पत्र
कर्क – कर्क राशि के लोग अपने सभी डॉक्यूमेंट को संभालकर रखें क्योंकि चोरी होने की आशंका है. व्यापारियों का अच्छा मैनेजमेंट ग्राहकों को प्रसन्न करेगा जिससे वह आपसे परमानेंट भी जुड़ सकते हैं.
सिंह – इस राशि के सरकारी कामकाज से जुड़े लोगों को विभाग में उच्चाधिकारी की ओर से सम्मान प्राप्त होगा.जो युवा सैन्य विभाग में नौकरी करने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जल्दी ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा.
कन्या – कन्या राशि के लोग पर काम को समय पर पूरा करने का उच्चाधिकारियों की ओर से दबाव रहेगा. सोने चांदी के व्यापारी उधारी पर समान देने से बचें अन्यथा पैसा फंसने का डर है. जिस कारण आपको कुछ समय के लिए आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है.
तुला – इस राशि के लोग सफलता हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास करें,घर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लें साथ ही घर के कीमती सामानों पर नजर रखें क्योंकि चोरी होने की आशंका है.
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के लोग अपना बैग तैयार कर लें मनचाहा ट्रांसफर मिलने की संभावना है,परिवार में कोई ऐसी बात हो सकती है जिससे आपके दिल को ठेस पहुंच सकती है.
Rashifal:धनु – इस राशि के टारगेट बेस्ड काम करने वाले समय पर अपना काम पूरा करने में सफल होंगे ,दोपहिया चलाते समय हेलमेट जरूर पहन लें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका हैै
मकर – मकर राशि के फील्ड वर्ग से जुड़े लोगों को अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है.
कुंभ – इस राशि के लोगों पर काम न पूरा करने की स्थिति में सबकी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है. यदि कारोबार में बदलाव की सोच रहे थे तो काम करने का यह उचित समय है.
Rashifal:मीन – मीन राशि के लोग को ऑफिस के काम से बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है



