सस्ता हुआ सोना, जानें कितनी है 10 ग्राम सोने की कीमत – RGH NEWS
बिजनेस

सस्ता हुआ सोना, जानें कितनी है 10 ग्राम सोने की कीमत

Today gold price:शादियों का सीजन चल रहा है. इसकी वजह से लोग जमकर सोने-चांदी की खरीदारी कर रहे हैं. अगर आप भी आने वाले दिनों में Gold खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. ऐसा इसलिए, क्योंकि आज सोना खरीदना सस्ता हो गया है. Gold Price मंगलवार को 101 रुपये गिरकर 52,837 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, ऐसा कमजोर वैश्विक ट्रेंड की वजह से हुआ है. इससे पिछले कारोबार में पीली धातु 52,938 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी.

चांदी की कीमतों में भी गिरावट
वहीं, चांदी के दाम भी 353 रुपये की गिरावट के साथ 61,744 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं. मोतीलाल ओस्वाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नवनीत दमानी ने बताया कि सोना एक हफ्ते से ज्यादा समय के एंदर गिरकर अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया है. उनके मुताबिक, ऐसा इसलिए, क्योंकि यूएस फेडरल रिजर्व के सदस्यों ने महंगाई के खिलाफ लड़ाई की बात कही है, जिससे डॉलर में तेजी देखी गई है.

Read more:सुबह की इन बुरी आदतों के कारण बढ़ सकता है वजन

फ्यूचर्स ट्रेड में क्या हैं दाम?
Today gold price:दूसरी तरफ, फ्यूचर्स ट्रेड में सोने की कीमतें मंगलवार को 243 रुपये बढ़कर 53,046 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, अक्टूबर डिलीवरी के लिए कॉन्ट्रैक्ट्स 243 रुपये या 0.46 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 53,046 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे थे. यह 14,853 लोट्स के बिजनेस टर्नओवर के लिए है.

 

Related Articles

Back to top button