सुबह की इन बुरी आदतों के कारण बढ़ सकता है वजन – RGH NEWS
स्वास्थ्य

सुबह की इन बुरी आदतों के कारण बढ़ सकता है वजन

 Fitness tips:इन दिनों खराब जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट के चलते बहुत से लोग बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं. सुबह का रूटीन भी आपके मन और स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव डालता है. बहुत से लोग दिन की शुरुआत अनहेल्दी डाइट और गलत तरीके से करते हैं. इससे उनके स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है. सुबह के समय आपको कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए. इससे न केवल आपको हेल्दी वेट बनाए रखने में मदद मिलेगी बल्कि आपका दिन भी प्रोडक्टिव रहेगा. आइए जानें सुबह की वो कौन सी बुरी आदतें हैं जो हमें तुरंत छोड़ देनी चाहिए.

देर तक सोते रहना
पर्याप्त नींद लेना हमारे सेहत के लिए अच्छा है. लेकिन बहुत से लोग जरूरत से ज्यादा सोते हैं. इससे वजन बढ़ सकता है. अगर आप देर तक सोते हैं तो आप नाश्ता भी देर से करते हैं. ये आपके मेटाबॉलिज्म पर बुरा प्रभाव डालता है. इससे आपका मेटाबॉलिज्म धीरे काम करता है. जिस वजह से आप मोटापे का शिकार हो जाते हैं.

Read more:दृश्यम 2 और भेड़िया ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

पानी न पीना
हमेशा से ही सुबह उठकर पानी पीने की सलाह दी जाती रही है. सुबह के समय पानी न पीने के कारण आप डिहाइड्रेट रहते हैं. इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी धीरे काम करता है. इस कारण आपका शरीर कम कैलोरी बर्न करता है. जिस वजह से आपका मोटापा बढ़ता है. सुबह के समय पानी पीने से आपको शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद मिलती है. इससे आपके मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है. इसलिए सुबह उठकर पानी जरूर पिएं.

नाश्ते में सही फूड्स न शामिल करना
बहुत से लोग अनहेल्दी फूडस के साथ दिन की शुरुआत करते हैं. ज्यादा नमक या फैट फूड खाने से वजन बढ़ सकता है. ऐसे में जरूरी कि आप हाई प्रोटीन फूड्स को डाइट में शामिल करें. इससे आपको तेजी से वजन घटाने में मदद मिलेगी. प्रोटीन युक्त फूड्स खाने से आपको देर तक भरा हुआ महसूस होता है.

 Fitness tips:बहुत से लोग सुबह के समय नाश्ता करते समय टीवी देखते हैं. ये सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. टीवी देखते समय आप ज्यादा खाते हैं. इससे आपका वजन बढ़ सकता है. इसलिए खाना खाते समय टीवी न देखें. खाना धीरे-धीरे और चबा-चबा कर खाएं.

 

Related Articles

Back to top button