देश

पड़ोसी से दिल लगा बैठी 9 बच्चों की मां, घर पहुंचा पति तो खिसक गई जमीन

नई दिल्ली: Lady Romance with young Boy कहते हैं ने प्यार अंधा होता है और प्यार में पड़ा इंसान हर सीमाएं लांघ जाता है। ऐसा ही एक मामला ​एक बार फिर सामने आया है, जहां एक महिला अपने ​पति और बच्चों को छोड़कर फरार हो गई। हैरानी की बात ये है कि महिला के पहले ही 9 बच्चे हैं। वहीं जब महिला का पति घर पहुंचा तो पत्नी के फरार होने की जानकारी मिली तो दौड़ा भागा थाने पहुंचा और मामले की जानकारी दी।

मिली जानकारी के अनुसार मामला सौरिख थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला प्रेम प्रसंग के चलते अपने नौ बच्चे व पति को छोड़ कर एक माह पहले प्रेमी संग फरार हो गई। महिला के पति ने थाना तालग्राम में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन महिला व उसके प्रेमी का कोई पता न चल सका। उधर महिला के मायके पक्ष के लोग ससुराल वालों पर महिला की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगा कर तहरीर दे रहे हैं।

Lady Romance with young Boy: पति अपनी पत्नी की तलाश में अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक बताया कि महिला के प्रेम प्रसंग के चलते पति व बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के साथ फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। जांच में प्रेमी युवक थाना सौरिख क्षेत्र होने के साक्ष्य मिले हैं। दोनों की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button