Latest Bolywood:शहनाज, रणवीर, वाणी समेत दुबई में दिखा इन बॉलीवुड सितारों का जलवा

Bolywood filmfair middle east achievers night:इन दिनों बॉलीवुड के आधे से ज्यादा स्टारस एक अवॉर्ड फंक्शन के चलते दुबई में हैं और इस अवॉर्ड फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो हर तरफ छाए हुए हैं. दुबई में बीती रात फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट का आयोजिन किया गया था, जिसमें रणवीर सिंह गोविंदा , आयुष्मान खुराना, वाणी कपूर और शहनाज गिल सहित कई सितारों ने शिरकत की. इस अवॉर्ड फंक्शन से सितारों की तस्वीरें अब हर तरफ छाई हुई हैं. खासकर सितारों के स्टाइलिश लुक्स की हर तरफ चर्चा है

वैसे तो इस अवॉर्ड नाइट में कई सितारे छाए रहे, लेकिन जिनके सबसे ज्यादा चर्चे थे वह थे रणवीर सिंह, जो पिंक सूट में नजर आए. इस दौरान उनका अंदाज सबसे अलग और सबसे जुदा था
Read more:Flipkart offer 1 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा 21,000 वाला Realme का यह स्मार्टफोन
अवॉर्ड नाइट के दौरान रणवीर सिंह अपने बेस्ट फ्रेंड अर्जुन कपूर और अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ बैठ कर गप्पे करते नजर आए
मानुषी छिल्लर भी इस अवॉर्ड नाइट का हिस्सा बनीं. उन्होंने इस मौके के लिए येलो ऑफ शोल्डर गाउन चुनी थी.
उर्वशी रौतेला फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट में ब्राइट पिंक गाउन में दिखाई दीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं

दूसरी तरफ शहनाज गिल भी अपने स्टाइलिश लुक के चलते चर्चा में छाई रहीं. उन्होंने इस अवॉर्ड फंक्शन के लिए ब्लैक बॉडी हगिंग ड्रेस चुनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
टीवी एक्टर और होस्ट करण कुंद्रा भी इस अवॉर्ड नाइट का हिस्सा बने थे. उन्होंने इस दौरान ब्लैक पैंट-सूट पहना था, जिसमें वह हैंडसम लग रहे थे

भूमि पेडनेकर हमेशा की तरह स्टाइलिश अवतार में नजर आईं. उन्होंने ऑफ शोल्डर थाई-हाई स्लिट व्हाइट गाउन पहनी थी, जिसमें फर लगा था. इस गाउन में भूमि बेहद खूबसूरत लगीं
Bolywood filmfair middle east achievers nightअवॉर्ड नाइट के दौरान वाणी कपूर भी छाई रहीं. इस मौके के लिए उन्होंने ब्लैक फुल स्लीव गाउन चुनी थी



