PNB बढ़ने वाला है डेबिट कार्ड का ट्रांजैक्शन लिमिट

PNB Debit card transaction limit:जो ग्राहक पीएनबी वन ऐप के माध्यम से अपने डेबिट कार्ड की सीमा निर्धारित करना चाहते हैं, उन्हें एप्लिकेशन डाउनलोड करने और लॉग इन करने की जरूरत है. फिर वे अपने डेबिट कार्ड की सीमा निर्धारित करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं.
पंजाब नेशनल बैंक डेबिट कार्ड का ट्रांजैक्शन बढ़ाने वाला है. इस बाबत बैंक ने अपने ग्राहकों को सूचना दी है. पीएनबी के मैसेज में कहा गया है कि हाई-एंड कार्ड्स (अधिक वैल्यू वाले) की ट्रांजैक्शन लिमिट जल्द ही बढ़ाई जाएगी. बयान के मुताबिक, वीजा गोल्ड डेबिट कार्ड, प्लेटिनम मास्कर कार्ड और रुपे कार्ड की हर दिन की ट्रांजैक्शन लिमिट 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये की जाएगी. ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ने से ग्राहकों को हर दिन के आधार पर कैश निकालने में सुविधा होगी. अभी ग्राहक एक दिन में अधिकतम 50,000 रुपये ही निकाल सकते हैं, लेकिन बहुत जल्द वे 1 लाख रुपये तक निकासी के हकदार होंगे.
Read more:Aadhaar Card को लेकर आई बड़ी जानकारी
एटीएम कैश विड्रॉल के अलावा पीएनबी अपने दुकानदार ग्राहकों को भी बड़ी सुविधा देने जा रहा है. पीएनबी के डेली पॉइंट सेल्स यानी कि पीओएस मशीनों की लिमिट भी बढ़ाने की तैयारी है. पीओएस मशीन की एक दिन की लिमिट 1.25 लाख रुपये है जिसे बढ़ाकर 3 लाख रुपये किया जाना है. पॉइंट ऑफ सेल्स मशीनें वो होती हैं जिससे हम डेबिट या क्रेडिट कार्ड को पंच कर अपना ट्रांजैक्शन करते हैं.
PNB Debit card transaction limit:पंजाब नेशनल बैंक ने कहा है कि रुपे सेलेक्ट और वीजा सिग्नेचर डेबिट कार्ड के लिए हर दिन की एटीएम नकद निकासी की सीमा मौजूदा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये कर दी गई है. इन कार्डों के लिए, पीओएस लेनदेन की दैनिक सीमा 1.25 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की जाएगी. ये डेबिट कार्डों की खास श्रेणियों के लिए अधिकतम प्रति दिन लेनदेन की सीमा होगी.



