Bank Strike:आम लोगों के लिए राहत Bank कर्मचारी संघ ने वापस ली हड़ताल – RGH NEWS
बिजनेस

Bank Strike:आम लोगों के लिए राहत Bank कर्मचारी संघ ने वापस ली हड़ताल

 Bank Strike:बैंक के ग्राहकों के लिए राहत की खबर है. शनिवार को होने वाली बैंकों की हड़ताल अब नहीं होगी दरअसल कर्मचारी संघ ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है. इस कदम के बाद आज होने वाला बैंकों का कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा. इससे पहले बैंक कर्मचारी संघ ने निजीकरण और कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ी कई मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया था. इस हड़ताल में अधिकारियों का संगठन पहले से ही शामिल नहीं था. हालांकि कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बैंकों के सामान्य कामकाज पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है. अब संगठनों ने साफ कर दिया है कि कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा.

वापस ली गई हड़ताल
अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने जानकारी दी है कि शनिवार को प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल वापस ले ली है. भारतीय बैंक संघ के ज्यादातर मांगों को मानने पर सहमत होने के बाद एआईबीईए की तरफ से यह हड़ताल वापस ली गई है. इस निर्णय के बाद सभी बैंकों में काम सामान्य रुप से चलता रहेगा और बिना किसी व्यवधान के लेन-देन किया जा सकेगा

Read more:Splitsvilla 14: उर्फी जावेद की एंट्री देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स को लगा झटका!

एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा, सभी मुद्दों पर सहमति बनी है। आईबीए और बैंक इस मुद्दे को द्विपक्षीय रूप से हल करने पर सहमत हुए हैं। इसलिए हमारी हड़ताल टाल दी गई है. बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है. 19 नवंबर को माह का तीसरा शनिवार पड़ रहा है. इस दिन बैंक खुले रहते हैं. अब हड़ताल टल जाने के बाद आप अपना कामकाज निपटा सकते हैं.

 Bank Strike:नवंबर के महीने में कुल 10 दिन छुट्टी रहनी थी. हालांकि अब बाकी बचे माह में शिलांग सर्किल को छोड़कर कही और अतिरिक्त छुट्टी नहीं होगी. 23 नवंबर को शिलांग सर्किल के बैंक बंद रहेंगे. वहीं 20 और 27 नवंबर को रविवार होने के कारण और 26 नवंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा.

Related Articles

Back to top button