जल्दी खत्म हो जाता है आपका Mobile data तो अपनाएं ये Secret Tips – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

जल्दी खत्म हो जाता है आपका Mobile data तो अपनाएं ये Secret Tips

Mobile data:हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. बड़े से बड़े और छोटे से छोटे काम स्मार्टफोन के जरिए ही पूरे कर लिए जाते हैं. महामारी के बाद तो स्मार्टफोन ही सहारा बन गया है. ऑनलाइन शॉपिंग हो, ऑनलाइन पेमेंट हो या फिर ऑनलाइन क्लेसिस. हर काम स्मार्टफोन के जरिए ही हो रहा है. इसके लिए सबसे जरूरी होता है मोबाइल डेटा. जिनके घर में वाई-फाई है, उनको तो टेंशन नहीं है. लेकिन जो मोबाइल डेटा के भरोसे हैं, उनके लिए यह चिंता का विषय है. कई ऐसे डेटा प्लान हैं, जो रोज 3GB डेटा ऑफर करते हैं, लेकिन ज्यादा खपत होने के कारण, यह भी पूरे दिन नहीं टिक पाता.

अब सवाल उठता है कि डेटा को पूरे दिन कैसे चलाया जाए. ऐसा क्या किया जाए जिससे पूरे दिन डेटा चले और काम भी सारे हो जाएं? आज हम आपको ऐसी चार सीक्रेट ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको अपनाकर आप बिना को टेंशन के, पूरे दिन डेटा चला सकते हैं. इससे आपको बार-बार डेटा रिचार्ज भी नहीं कराना पड़ेगा और सारे काम भी हो जाएंगे.

Read more:Gold price today: सोने की कीमत में आज फिर गिरावट

मोबाइल डेटा इस्तेमाल करते वक्त उन ऐप्स का यूज कम करें, जो ज्यादा डेटा खपत करते हैं. जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो देखने से ज्यादा डेटा खर्च होता है. साथ ही उन ऐप्स से भी दूरी बनाएं, जिसमें ज्यादा विज्ञापन दिखाए जाते हैं. यह आपका डेटा निचोड़ रहे होते हैं. अगर आप इन ऐप्स का इस्तेमाल करना बंद कर देंगे, तो डेटा फालतू खर्च नहीं होगा.

Mobile data:डेटा लिमिट सेट करना बेस्ट ऑप्शन है. इसके लिए आपको डेटा यूसेज ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. यहां आपको डेटा लिमिट एंड बिलिंग साइकल पर क्लिक करना होगा. यहां आप डेटा को सेट कर सकते हैं. जैसे आपने 1GB किया है, तो 1जीबी खत्म होने के बाद इंटरनेट बंद हो जाएगा.

Related Articles

Back to top button