मौसम विभाग ने दी जानकारी,अगले तीन दिनों तक होगी भारी बारिश

Heavy rain नईदिल्ली।देश के लगभग सभी राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं कई इलाके में कड़ाके की ठंड भी शुरु हो गई है। लेकिन अभी भी दक्षिण भारत के राज्य में बारिश की विदाई नहीं हुई है। यहां भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गई है। अंडमान और निकोबार, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश आदि में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Read more:Raigarh News:इंदिरा नगर तमनार के बंद कमरे अंदर मिला अधेड़ व्यक्ति का शव
Heavy rain मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 17 नवंबर को मध्यम से भारी बारिश होने जा रही है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 17 और 18 नवंबर को हवाएं भी चलेंगी। वहीं, तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 20 से 22 नवंबर तक तीन दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होगी। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और रायलसीमा में 21 और 22 नवंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।



