✍️अब ऑनलाइन बनेंगे राशन कार्ड, मिलेंगे और भी फायदे, पढ़ें पूरी खबर* – RGH NEWS
राजनीतिक

✍️अब ऑनलाइन बनेंगे राशन कार्ड, मिलेंगे और भी फायदे, पढ़ें पूरी खबर*

RGH NEWS रायपुर. कोरोना संकट  के बीच प्रवासी मजदूरों को राहत पहुंचाने छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. खाद्य विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली  के तहत सामान्य एपीएल राशनकार्ड में बदलाव करने या राशनकार्ड  कैंसिल करने का कोई प्रस्ताव विभाग के पास नहीं है. एपीएल या किसी दूसरी योजना के नए राशन कार्ड के लिए पहले जैसे तय नियमों के मुताबिक फॉर्म भरा जा सकता है. जरूरी दस्तावेज जमा करेने पर राशनकार्ड जारी कर दिया जाएगा. सरकार का कहना है कि नए एपीएल कार्ड नियमित रूप से बनाए जा रहे हैं. फिलहाल, 9.19 लाख राशनकार्डधारी सामान्य परिवारों के 29.45 लाख सदस्यों को योजना का लाभ मिल रहा है.

श्रमिकों के लिए बड़ा फैसला

लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्यों से छत्तीसगढ़ आए श्रमिकों के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार के मुताबिक जिन श्रमिकों के पास राशन कार्ड नहीं है वे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन दे सकेत हैं. प्रवासी मजदूर जिने पाास केन्द्र या राज्य सरकार की पीडीएस योजना के तहत राशनकार्ड नहीं है, उन्हें मई और जून में प्रति सदस्य 5 किलो चावल और प्रति परिवार एक किलो चना मुफ्त में देने का फैसला लिया गया है. अब प्रवासी व्यक्ति और मजदूरों को ट्रेस कर उनका पंजीयन किया जाएगा. फिर उन्हें उचित मूल्य दुकानों की जरिए राशन दी जाएगी. राशन लेने के लिए खाद्य विभाग की वेबसाइट https:khadya.cg.nic.in/citizen/citizenhome.aspx में रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. सरकार का दावा है कि मजदूरों के लिए जल्द एक एप भी तैयार की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button