Raigarh News:लैलूंगा के ग्राम राजपुर आम बगीचा में मिले युवक के शव की जांच पर हत्या का अपराध दर्ज, जांच में जुटी लैलूंगा पुलिस – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News:लैलूंगा के ग्राम राजपुर आम बगीचा में मिले युवक के शव की जांच पर हत्या का अपराध दर्ज, जांच में जुटी लैलूंगा पुलिस

Raigarh News *रायगढ़* । कल दिनांक 12.11.2022 के सुबह थाना प्रभारी लैलूंगा को ग्राम राजपुर के बथानपारा आम बगीचा में एक युवक उम्र करीब 20-25 साल का पड़ा होने की सूचना मिला । तत्काल लैलूंगा पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई कर जांच में लिया गया । शव की शिनाख्त फकीर राठिया पिता सव्. चतुरराम राठिया उम्र 23 साल साकिन सुपकोना चौकी रैरूमा हाल आमापाली थाना लैलूंगा के रूप में हुआ । मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही गवाहों के कथन, शव निरीक्षण पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फकीर राठिया (मृतक) के सिर, चेहरा, बायें कनपट्टी, नाक में किसी ठोस वस्तु से चोंट पहुंचाकर एवं गला को किसी ठोस वस्तु से दबाकर हत्या करना पाये जाने से थाना लैलूंगा में अज्ञात आरोपी पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । मृतक के वारिशान एवं जान परिचित दोस्तों से पूछताछ कर लैलूंगा पुलिस मामले की जांच किया जा रहा है ।

Related Articles

Back to top button